विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में जॉब कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, 30 नवंबर तक 2.32 लाख को मिलेगा रोजगार

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:55 PM (IST)

मऊ में जॉब कार्ड धारकों को 30 नवंबर तक 2.32 लाख मानव दिवस का रोजगार मिलेगा। यह विशेष अभियान गांवों में विकास कार्यों को गति देगा और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मऊ में 30 नवंबर तक चलेगा विशेष रोजगार अभियान।

  2. जॉब कार्ड धारकों को मिलेगा 2.32 लाख मानव दिवस रोजगार।

  3. कच्चे कार्यों जैसे चकरोड, नाली, पौधारोपण से मिलेगा काम।

जागरण संवाददाता, मऊ। गांवों में जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान के 30 नवंबर तक 2.32 लाख मानव दिवस सृजित कर जॉब कार्ड धारकों को कच्चे कार्यों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

जिले की 645 ग्राम पंचायतों में कुल 2.51 लाख जॉब कार्ड धारक हैं। इन जॉब कार्ड धारकों के लिए विशेष साप्ताहिक रोजगार दिवस अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।

इस अभियान के तहत जॉब कार्ड धारकों को एक सप्ताह में 2.32 लाख मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। इस अभियान के तहत जॉब कार्ड धारकों को कच्चे व पक्के कार्य के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

गांवों में कटाई व बोआई को लेकर वीबी-जीरामजी के तहत जॉब कार्ड धारकों को मिलने वाला कार्य एक से 20 नवंबर तक पूरी तरह से रोक दिया गया था। इससे गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप था।

शासन की तरफ से विशेष रोजगार अभियान के तहत गांवों के विकास में तेजी लाने और जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

इस पहल से जॉब कार्ड धारकों को चकरोड, नाली, पौधारोपण व पोखरा सहित अन्य कार्यों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वीबी-जीरामजी के तहत गांवों में हर एक जॉब कार्ड धारक को एक वर्ष में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

शासन के निर्देश पर नौ ब्लॉकों में 2.32 लाख मानव दिवस कार्य सृजन का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी एपीओ को निर्देशित किया गया है। -राजीव कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।