विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को मिलेगा ट्रेनिंग, जल्द जारी होगा टाइम टेबल

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:23 PM (IST)

मऊ में इंटर कॉलेजों के प्रवक्ताओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी संसाधनों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. प्रवक्ताओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी संसाधनों का प्रशिक्षण मिलेगा।

  2. माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण बनाना लक्ष्य।

  3. विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, मऊ। माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए इंटर कालेजों में कार्यरत प्रवक्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी संसाधनों व कक्षा संचालन के नए तौर-तरीकों से रूबरू कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने के साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

बदलते दौर में शिक्षा के तौर-तरीकों में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। अब केवल परंपरागत तरीके से पढ़ाने के बजाय तकनीक आधारित और विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण देने की पहल की जा रही है। इसमें विषयवस्तु को सरल व प्रभावी ढंग से समझाने, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा कक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तकनीक का हो सकेगा बेहतर उपयोग

प्रशिक्षण के बाद प्रवक्ता डिजिटल संसाधनों व आधुनिक शिक्षण तकनीकों का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे कठिन विषयों को भी उदाहरणों और रोचक तरीकों के माध्यम से समझाने में सहूलियत होगी। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विभाग की इस पहल को माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इसका लाभ केवल शिक्षकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बेहतर शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

माध्यमिक विद्यालयाें में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित प्रवक्ताओं के जरिए विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनेगा। प्रवक्ता को प्रशिक्षण देने के लिए शासन से निर्देश मिला है जल्द ही समयसारिणी बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। -डॉ. संदीप राय, प्रवक्ता डायट।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।