विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली से पहले मिलावट खोरों के खिलाफ सख्ती, खाद्य विभाग की टीम ने सीज किया 1.30 क्विंटल खोवा

Published: Fri, 27 Feb 2026 10:20 PM (IST)

होली पर्व से पहले मऊ में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। टीम ने कई ...और पढ़ें

खाद्य विभाग की टीम ने सीज किया 1.30 क्विंटल खोवा।

खाद्य विभाग की टीम ने सीज किया 1.30 क्विंटल खोवा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मऊ। होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करना शुरू कर दी है। शुक्रवार को सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त व औषधि प्रशासन सुरेश कुमार मिश्र के नेतृत्व वाली टीम ने कोपागंज व मुहम्मदाबाद गोहना में छापेमारी कर नमूना लिया। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर चौराहे पर प्राइवेट बस से 1.30 क्विंटल खोवा को सीज किया।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को टीम कोपांगज के श्री गणपति रिद्धि सिद्धि फर्म पर छापेमारी र्की। इस दौरान सरसो के तेल का दो नमूना लिया गया।

मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर कैलेंडर तिराहे के पास एक प्राइवेट बस से लगभग दो बोरियों से 1.30 क्विंटल खोवा बरामद किया गया। यह प्राइवेट बस वाराणसी से चलकर जीयनपुर जा रही थी।

संदेह के आधार पर टीम ने बस को रोककर तलाशी ली। अधिकारियों ने मौके पर ही नमूना संग्रहित कर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव व अमित कुमार राणा ने बताया कि खोवा का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खोवा अधोमानक या मिलावटी पाया गया तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में डीके सिंह, रीता देवी, ओमप्रकाश यादव, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश यादव सहित अन्य खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।