विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पारंपरिक खेती छोड़ अब फूलों से मालामाल होंगे किसान, मऊ में 8 हेक्टेयर में होगी गेंदा व ग्लेडियोलस की खेती

Published: Sun, 22 Nov 2026 01:51 PM (IST)

मऊ में उद्यान विभाग किसानों को गेंदा और ग्लेडियोलस की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके तहत 8 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य है, जिसमें मुफ्त बीज और 40% अनुदान दिया जा रहा है ताकि किसानों की आय बढ़ सके।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मऊ में 8 हेक्टेयर में फूलों की खेती का लक्ष्य।

  2. गेंदा और ग्लेडियोलस की खेती पर मुफ्त बीज।

  3. किसानों को 40 प्रतिशत लागत पर अनुदान मिलेगा।

जागरण संवाददाता, मऊ। बाजार में फूलों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को फूलों की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने की पहल की गई है। इसके तहत उद्यान विभाग की ओर से जिले में आठ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फूलों की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें पांच हेक्टेयर में गेंदा और तीन हेक्टेयर में ग्लेडियोलस की खेती कराई जाएगी। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए निश्शुल्क बीज के साथ अनुदान भी दिया जा रहा है।

फूलों की खेती किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का बेहतर विकल्प बन सकती है। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों, पूजा-पाठ और विभिन्न समारोहों में फूलों की मांग बनी रहती है। खासकर गेंदा और ग्लेडियोलस की बाजार में अच्छी खपत होती है। ऐसे में परंपरागत खेती के साथ फूलों की खेती अपनाकर किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विभागीय योजना के तहत गेंदा और ग्लेडियोलस की खेती करने वाले किसानों को बीज के लिए आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। उन्हें निश्शुल्क बीज दिया जाएगा। इसके अलावा खेती पर आने वाली लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों की शुरुआती लागत कम होगी और उन्हें फूलों की खेती अपनाने में सहूलियत मिलेगी। विभाग की मानें तो अब तक 30 किसानों को दोनों फूलों का बीज उपलब्ध कराया गया है।

विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाकर फूलों की खेती से जुड़ें। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर फूलों की उपलब्धता बढ़ने से बाजार की मांग भी पूरी करने में मदद मिलेगी।- राम सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।