विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में मुठभेड़ में छिनैती के आरोपित के पैर में लगी गोली, दो आरोपी फरार

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:44 PM (IST)

मऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान छिनैती के आरोपी मयंक यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो ...और पढ़ें

मुठभेड़ में छिनैती के आरोपित के पैर में लगी गोली।

मुठभेड़ में छिनैती के आरोपित के पैर में लगी गोली।

HighLights

  1. मऊ में पुलिस मुठभेड़ में छिनैती के आरोपी को गोली लगी।

  2. आरोपी मयंक यादव के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल।

  3. दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर फरार।

जागरण संवाददाता, मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन बेरुकी गांव के पास शुक्रवार की रात तीन बजे मुठभेड़ में छिनैती के आरोपित मयंक यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर फरार हो गए। मुठभेड़ में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए।

हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर 05 सितंबर को क्षेत्र के जमील सहरूल्ला निवासी संतोष पांडेय अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार घोसी कोतवाली के टेघुनिया गोविंदपुर गांव निवासी मयंक यादव अपने साथियों रसड़ी गांव निवासी राजा राजभर व लाला उर्फ योगेंद्र राजभर के साथ मिलकर असलहे के बल पर छिनैती किया था।

हलधरपुर पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रूप से तीनों की तलाश कर रही थी। जमीन बेरुकी गांव के पास होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस से घिरे तीनों आरोपितों ने फायरिंग कर दिए। जवाबी फायरिंग में मयंक के दाहिने पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया।

साथी को घायल देख दोनों आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को हिरासत में रतनपुरा स्थित सीएचसी केंद्र पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

आरोपित के पास से सोने के जेवरात, बाइक, मोबाइल और एक अवैध पिस्टल बरामद किया गया है। उसके फरार साथियों की तलाश हलधरपुर पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त रूप से कर रही है। घायल के विरुद्ध लूट, छिनैती और गैंग्स्टर के तहत अलग-अलग थानों में कुल पांच केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ाई की पहली सीढ़ी और होगी मजबूत, पढ़ाने का बदलेगा अंदाज