मऊ में सीएम आवास योजना के 273 लाभार्थियों ने शुरू कराया कार्य, खाते में भेजा गया पहली किस्त का पैसा
मऊ के रानीपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 273 लाभार्थियों ने अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रानीपुर ब्लॉक में 273 लाभार्थियों ने आवास निर्माण शुरू किया।
पहली किस्त 40,000 रुपये खाते में भेजी गई।
बेहद गरीब, बेघर और जरूरतमंदों को मिल रहा लाभ।
जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ)। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से गरीबों को छत नसीब हो रही है। रानीपुर विकास खंड में 273 लाभार्थियों ने अपना आवास का निर्माण शुरू करा दिया है। जल्द ही इनका कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे इनको छत मिल जाएगी।
रानीपुर ब्लॉक में वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य 341 निर्धारित था। इसके सापेक्ष 338 ही लाभार्थी मिले। एसटी जाति के कोटे से तीन लाभार्थी नहीं मिल सके। इसमें से ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद 273 पात्र लाभार्थी के खाते से प्रथम किस्त 40000 जा चुकी है और लोग नींव निर्माण में लगे हुए हैं। इसमें से 74 लोगों ने नींव तक निर्माण कर चुके हैं।
इनके खाते में दूसरी किस्त 70000 भी जा रहा है। इसमें से 49 लोग अपनी छत लदवाने की तैयारी में हैं। खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने बताया कि इस योजना में पात्र लाभार्थी के आधार और बैंक खाते का वेरीफिकेशन जैसे जैसे शासन स्तर पर हो रहा है। वेरिफिकेशन के बाद उनके खाते में धनराशि भेजी जा रही है। सचिव स्तर से निरीक्षण कराया जा रहा है। मानक के अनुसार कार्य होने पर उनकी अगली किस्त भी जा रही है।
बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में पीएम आवास योजना से छुटे हुए बेहद गरीब, बेघर और जरूरतमंद, दिव्यांग, विधवा, बांसफोर, धरकार, आपदा पीड़ित को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इससे इनको छत मिल रही है।
यह भी पढ़ें- बलिया में सरयू की कटान का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, अधिकारियों से मांगा जवाब
