मऊ में गला दबाकर विवाहिता की हत्या, पति मौके से फरार, नाक से बहता मिला खून
मऊ के डेराघाट गांव में 25 वर्षीय विवाहिता अंशिका चौहान की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पति ...और पढ़ें

मऊ में विवाहिता की गला दबाकर हत्या पति फरार दहेज हत्या का केस दर्ज।
HighLights
मऊ के डेराघाट में 25 वर्षीय विवाहिता अंशिका चौहान की हत्या।
पति मौके से फरार, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप।
पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, नदवासराय (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेराघाट गांव में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर घोसी कोतवाली पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मायके पक्ष की तरफ से पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
आजमगढ़ के सिकरौरा गांव निवासी दुक्खी चौहान की पुत्री 25 वर्षीय अंशिका चौहान की शादी 07 मई को डेरा गांव निवासी हरिश्चंद्र चौहान के साथ हुई थी। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। 13 नवंबर को मायके से ससुराल वाले उसकी विदाई कराकर लाए।
विवाहिता अपने ससुराल आ गई। इस दौरान शुक्रवार की सुबह उसका शव मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता दुक्खी चौहान का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर अंशिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके नाक से खूब बह रहा था।
सूचना पाकर फोंरेसिंक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य जुटाकर पुलिस रवाना हो गया। कोतवाल रवींद्र राय ने बताया कि विवाहिता के नाक से खूब बह रहा था। तहरीर के आधार पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।