Move to Jagran APP

दीप पर्व के लिए सजने लगे बाजार

दीपों के पर्व दीपावली महज चार दिन शेष हैं। त्योहार को मनाने की तैयारी में लोग जुटे हैं। बाजार नए-नए दीए और झालर से पटे हैं। इस बार की दीवाली में बाजार में खूब विकल्प हैं। खरीदारी परवान पर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:07 PM (IST)
दीप पर्व के लिए सजने लगे बाजार

जागरण संवाददाता, मऊ : दीपों के पर्व दीपावली महज चार दिन शेष हैं। त्योहार को मनाने की तैयारी में लोग जुटे हैं। बाजार नए-नए दीए और झालर से पटे हैं। इस बार की दीवाली में बाजार में खूब विकल्प हैं। खरीदारी परवान पर है।

loksabha election banner

दीपावली की रौनक में बाजार में आधुनिकता की बयार बह रही है। छोटी बड़ी सभी बाजारों सजावट के सामानों की छटा बिखरती जा रही है। चाइनीज झालरों के विरोध के बावजूद दुकानों में उनकी मौजूदगी देखी जा रही है। हालांकि इस बार उनकी खरीदारी न के बराबर है। कई डिजाइनों में मौजूद देशी झालरें उनकी बिकवाली को चुनौती दे रही हैं। बाजारों में मौजूद बुलेट बम, राकेट, ऊन बम सहित तेज आवाज करने वाले पटाखे युवाओं के लिए तो फूलझड़ी, महुआ, चरखा, कुज्जा आदि बच्चों के लिये आकर्षण बने हैं। इधर पटाखों को लेकर बालमन में आई इको फ्रैंडली मुहिम भी कुछ प्रभाव दिखा रही है। कुम्हारों के चाक से निर्मित मिट्टी के दीए लोगों को लुभा रहे हैं। आधुनिकता की तर्ज पर तैयार दिए बाजार में अपनी जगह बना चुके हैं। मोमबत्ती रंग-बिरंगे रूप में छोटी-बड़ी साइजों में मौजूद है। पहले केवल सादी मोमबत्ती देखने को मिलती थी, वहीं अब इसका भी स्वरूप बदल चुका है।

इनसेट--

महंगाई पर उत्साह भारी

यूं तो महंगाई दीपावली में प्रयुक्त होने वाले सामानों के दामों में बढ़ोत्तरी जरूर हुई है, पर इस बार अन्य सामानों की कीमतों में पूर्व की तरह तेजी न होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पर्व पर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.