Move to Jagran APP

होम डिलीवरी से उपलब्ध कराई जा रही रसोई गैस

कोपागंज (मऊ) पिछले दिनों कस्बे में किशोर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन जहां लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के जुटा हुआ है वहीं वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। यही नहीं उन्हें आवश्यक सामग्रियों के अलावा रसोई गैस सिलेंडर की जैसे जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 07:47 PM (IST)
होम डिलीवरी से उपलब्ध कराई जा रही रसोई गैस
होम डिलीवरी से उपलब्ध कराई जा रही रसोई गैस

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : पिछले दिनों कस्बे में किशोर के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन जहां लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के जुटा हुआ है वहीं वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। यही नहीं उन्हें आवश्यक सामग्रियों के अलावा रसोई गैस सिलेंडर की जैसे जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। लॉकडाउन के चलते करीब सवा महीने से घरों में रहने को मजबूर लोगों को प्रशासन के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं और रसोई गैस की जैसे जरूरी सामानों की आपूर्ति होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन पुलिस के सख्ती से हॉटस्पॉट और बफर जोन के भितरी हिस्सों में रह रहे लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय गैस एजेंसी के संचालक अब्दुल करीम ने बताया कि लॉकडाउन के चलते गैस सिलेंडरों की डिमांड काफी कम हो गई है। फिर भी लोगों को डिमांड के अनुसार होम डिलीवरी रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी के लिए कस्बे में चार रिक्शा ट्राली के पास प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। कहा कि लॉकडाउन में बावजूद गैस की कोई कमी नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.