गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
बड़रांव ब्लाक के कटिहारी बुजुर्ग में चार दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के निमित्त गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा निकली। हाथीघोड़े झांकी जहां कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे वहीं गायत्री महामंत्र से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। कलश यात्रा यज्ञ स्थल एम के एस एकेडमी के परिसर से धूम-धाम से रवाना हुईजो करम पुर सरबस के परमहंस बाबा की कुटी पर गयी। वहां यात्रा पुन यज्ञ स्थल पर पांच किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंची। दो सौ इक्यावन पीले वस्त्र व सिर पर कलश धारण करने वाली कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के गायत्री मंत्र के उद्घघोष से पूरा क्षेत्र
जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : बड़रांव ब्लाक के कटिहारी बुजुर्ग में चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के मद्देनजर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ चल रहे हाथी, घोड़े की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। गायत्री महामंत्र से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल एमकेएस एकेडमी के परिसर से निकाली गई। यह करमपुर सरबस के परमहंस बाबा की कुटी पर गई। यहां से यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पांच किलोमीटर की दूरी तय कर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान दो सौ इक्यावन पीले वस्त्र व सिर पर कलश धारण करने वाली कुंवारी कन्याओं व महिलाओं के गायत्री मंत्र के उद्घघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा के पूर्व पूजन-अर्चन, कलश पूजन, कन्या पूजन आदि के साथ यज्ञ के विषय में विद्वानों द्वारा विस्तार से बताया गया। आयोजकों ने बताया कि हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा। समाज में सुधार के साथ बुराई के नाश हो, अच्छाइयों का समावेश के साथ विश्व कल्याण के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। इस अवसर पर अशोक सिंह, प्रधान संतोष शाही, शंभूनाथ शाही, राम बहादुर शाही, जनार्दन शाही, रामानुज चौहान, राम समुझ, रामकुमार, विकास, रोहित आदि सहयोग में लगे हैं।