संघ को विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा जगदीश का
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक जगदीश के निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक का वातावरण है। उनके निधन का समाचार आते ही संघ परिवार के सदस्यों में शोक व्याप्त हो गया।
जासं, रतनपुरा (मऊ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक जगदीश के निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक का वातावरण है। उनके निधन का समाचार आते ही संघ परिवार के सदस्यों में शोक व्याप्त हो गया। पूर्वांचल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को गति और विस्तार देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में वे संघ की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में आजीवन अपने को समर्पित कर अपना जीवन समर्पित कर दिया।
स्थानीय विकास खंड की कीरत सराय गांव निवासी जगदीश विभिन्न जिलों में प्रचारक के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विगत कुछ वर्षों से वाराणसी में रहकर संघ को विस्तार देने के साथ ही साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहे थे। रविवार को जैसे ही उनके निधन का समाचार आया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुर्गा मंदिर पर शोकसभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में रामप्रताप ¨सह, हरेंद्र कुमार प्रयास, श्रीभगवान दास गुप्त, फतेह बहादुर गुप्त, रामाश्रय मौर्य, प्रेमकुमार गोंड, अच्छेलाल बागी आदि शामिल थे।