Move to Jagran APP

गलन व शीतलहर के आगे सूरज की गर्मी भी नतमस्तक

जागरण संवाददाता मऊ बीते तीन दिनों से भीषण ठंड ने जनपद में लोगों की दुश्वारियों को बढ

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 04:18 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 04:18 PM (IST)
गलन व शीतलहर के आगे सूरज की गर्मी भी नतमस्तक
गलन व शीतलहर के आगे सूरज की गर्मी भी नतमस्तक

जागरण संवाददाता, मऊ : बीते तीन दिनों से भीषण ठंड ने जनपद में लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। आलम यह है कि बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं वहीं सर्दी-खांसी के मरीजों की तादात बढ़ने लगी है। कोल्ड स्ट्रोक के मामलों में भी तेजी से इजाफा होने लगा है। उधर, सुबह एवं देर रात घने कोहरे की चादर ने वाहनों के पहिए रोकने शुरू कर दिए हैं।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आने लगा है। कोहरे का घनत्व जहां लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं शीतलहर व गलन में भी इजाफा हो गया है। सुबह व शाम के समय ठंडी हवाओं के चलने पर स्थिति और खराब हो जा रही है। चट्टी-चौराहों से शाम होते ही भीड़ छट जा रही है। जहां कहीं अलाव जल रहा है, वहीं लोग नजर आ रहे हैं। दोपहर के चार घंटे छोड़कर बाकी समय हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से ठंड की तासीर और बढ़ गई। वहीं खेतों की सिचाई आदि से जुड़े कार्यों को करने में किसानों को परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.