मऊ में भाजपाइयों ने निकाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
मऊ के दोहरीघाट में भाजपा ने बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली। भाष्कर निषाद के नेतृत्व में निकली ...और पढ़ें

मऊ में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा: विपक्ष पर साधा निशाना।
HighLights
भाजपा ने दोहरीघाट, मऊ में पदयात्रा का आयोजन किया।
भाष्कर निषाद ने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा लेकर मार्च किया।
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री भाष्कर निषाद के नेतृत्व में निकली यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता देशभक्ति के तरानों के बीच नारे लगाते हुए चले।
करीब ढाई किलोमीटर लंबी पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। पदयात्रा रामघाट से शुरू होकर सदर चौक, आजमगढ़ मोड़, सब्जी मंडी, रोडवेज और ब्लाक मुख्यालय होते हुए चौहान चौक पर समाप्त हुई। लोगों के हाथों में भाजपा के झंडों के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ लिखी तख्तियां थीं।
लाउडस्पीकर पर देशभक्ति के गीत बजते रहे। इस दौरान भाष्कर निषाद ने कहा कि विपक्षी दल लोकतंत्र की हत्या के लिए अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद से विपक्षी देशविरोधी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, जो देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है। पदयात्रा में पप्पू चौहान, उज्ज्वल जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।