मांगें न हुईं पूरी तो होगी आर-पार की जंग
तहसील लेखपाल संघ भवन पर मंगलवार को एक बार फिर लेखपाल संवर्ग ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के निर्देशानसुार इस बार आरपार की जंग होगी।
जासं, घोसी (मऊ) : तहसील लेखपाल संघ भवन पर मंगलवार को एक बार फिर लेखपाल संवर्ग ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के निर्देशानसुार इस बार आरपार की जंग होगी। तहसील मुख्यालयों पर हड़ताल के बाद चौथे दिन जिला मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन होगा।
अध्यक्ष श्री सिंह ने मंगलवार से तीन दिवसीय हड़़ताल और इसके अगले दिन जिला मुख्यालय पर धरना देने की जानकारी दी है। उन्होंने इसके बाद मांगों को लेकर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की जानकारी दी है। हड़ताल के दौरान बलवंत पांडेय, कतवारू यादव, सुधाकर, सतेंद्र सिंह, अजय चौहान, रीतेश सिंह, सर्वेश सिंह, राजेश भारती, दिनेश राजभर, दिनेश शाह,शवित सिंह, मुन्ना लाल, अक्षय गिरी एवं योगेंद्र यादव सहित समस्त लेखपाल शामिल रहे।