ठंड में गरीबों की कंबल देना नेक कार्य
ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने मझवारा क्षेत्र के मूंगमांस के मठिया में शिवमंदिर परिसर में मंगलवार को कंबल वितरित किया। ग्रामीण पंकज तिवारी द्वारा गांव की एक सौ गरीब महिलाओं एवं बेसहारा लोगों के लिए कंबल की व्यवस्था किए जाने की थी।
जासं, घोसी (मऊ) : ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने मझवारा क्षेत्र के मूंगमांस के मठिया में शिवमंदिर परिसर में मंगलवार को कंबल वितरित किया। ग्रामीण पंकज तिवारी द्वारा गांव की एक सौ गरीब महिलाओं एवं बेसहारा लोगों के लिए कंबल की व्यवस्था किए जाने की थी। समाजसेवी श्री तिवारी द्वारा अपनी जेब से गांव की मेवाती, लीलावती, मीरा, मीना, सर्वजीत एवं राजेश सहित कुल 100 लोगों हेतु कंबल की व्यवस्था की गई थी। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि आज जब इंसान के अपने सगे गरीबी में साथ छोड़ देते हैं, ऐसे में श्री तिवारी ने यह नेक कार्य कर अमीर वर्ग को एक सबक भी दिया है। चंद्रमा पांडेय, प्रमोद पांडेय, संजय तिवारी, रामजन्म खरवार, उदयभान तिवारी, अच्छेलाल यादव एवं दुर्गविजय राजभर आदि उपस्थित थे।