घोसी विधायक का रिपोर्ट कार्ड : विधायक के निधन से थम गया घोसी के विकास का पहिया
घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने अपने कार्यकाल में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पुलों के निर्माण और सार्वजनिक स्थलों के विकास के ...और पढ़ें

घोसी विधायक सुधाकर सिंह का रिपोर्ट कार्ड विकास कार्यों की कहानी।
HighLights
विधायक सुधाकर सिंह ने घोसी में विकास कार्य कराए।
सड़कों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया गया।
अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों का भी विकास हुआ।
जागरण संवाददाता, मऊ। घोसी विधान सभा क्षेत्र से बंपर मतों से विजेता रहे विधायक सुधाकर सिंह ने 28 मार्च को शपथ लेकर लखनऊ से वापस आते ही हर क्षेत्र की सड़कों के सुदृढीकरण, आवश्यक पुल, इंटरलाकिंग, जिले के महापुरूषोंं के नाम पर स्वागत द्वार, सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट एवं संपर्क मार्ग की मरम्मत का दावा किया।
20 नवंबर 2025 को यानी बीच कार्यकाल में आकस्मिक निधान से कुछ वादे धरे के धरे रह गए हालांकि आधे से अधिक कार्य संपादित हो गए थे। शिक्षण संस्थानों को निधि देने की बजाय उनका फाेकस बदहाल सड़कों के जीर्णोद्धार पर रहा। उन्होंने कोपागंज-कसारा मार्ग के जीर्णोद्वार एवं चौड़ीकरण के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत कराया।
जयसिंहपुर-हथिनी पुल पर एप्रोच मार्ग, मीरपुर-एकौना मार्ग का निर्माण, लोकनिर्माण विभाग को क्षेत्र के 50 गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए दस करोड़ की राशि स्वीकृत किया। विधायक निधि से पूराघाट में 30 जनाजागाह का निर्माण, निधि से परिषदीय विद्यालयों में डेस्क व बेंच की व्यवस्था कराई।
80 लाख की लागत से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर, 15 गांवों में 90 लाख की लागत से ओपेन जिम, एक सौ बेड के टड़ियांव अस्पताल में जांच मशीनाें एवं अन्य चिकित्सकीय उपकरणों को क्रय किए जाने के लिए शासन से तीन करोड़ की राशि स्वीकृत कराया। तीन करोड़ की लागत से विभिन्न गांवों में इंटरलाकिंग रोड का निर्माण कराया।
विधायक ने प्रवेश एवं स्वागत द्वार बनवाया
सेमरी जमालपुर में विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय स्वागत द्वार
बीबीपुर में ब्रिगेडियर उस्मान स्वागत द्वार
प्रभु श्रीराम द्वार, निषाद राज गुह द्वार, महाराजा सुहेल द्वार
पृथ्वीराज चौहान प्रवेश द्वार
बाबा साहेब आंबेडकर द्वार
नेती जी मुलायम सिंह द्वार
