Move to Jagran APP

लगवाएं एचपीवी वैक्सीन, पाएं सर्वाइकल कैंसर से निजात

बदलती जीवन शैली हर किसी के लिए खतरनाक है। इससे महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आ रही है। जीवन शैली और अनहेल्दी खानपान का ही असर है कि अधिकतर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 05:10 PM (IST)
लगवाएं एचपीवी वैक्सीन, पाएं सर्वाइकल कैंसर से निजात

जागरण संवाददाता, मऊ : बदलती जीवन शैली हर किसी के लिए खतरनाक है। इससे महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आ रही है। जीवन शैली और अनहेल्दी खानपान का ही असर है कि अधिकतर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है। बुधवार को जागरण कार्यालय पर आयोजित प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोदिता सिंह ने महिलाओं के सवालों का जवाब देते हुए उचित समाधान बताया। उन्होंने 09 से 14 वर्ष की बच्चियों को भविष्य में उत्पन्न होने वाले बच्चेदानी के मुंह का कैंसर से बचाव के लिए 'एचपीवी' वैक्सीन यानि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीका अवश्य लगवाने की सलाह दी। साथ ही जोड़ा कि 40 वर्ष के उम्र की महिलाएं भी इस टीका को लगवाकर इस गंभीर बीमारी से बच सकती हैं।

loksabha election banner

कुछ इस तरह के आए सवाल

सवाल : मेरे पत्नी की उम्र 35 वर्ष है। उन्हें माहवारी की समस्या है। किसी-किसी माह में दो बार आ जाता है।

जवाब : कभी-कभी ऐसा होता है, ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर ऐसा बार-बार होता है तो थायराइड, हार्मोंस आदि की जांच करानी पड़ेगी। किसी महिला चिकित्सक को दिखाएं। सवाल : मरे पत्नी की उम्र 26 वर्ष है, अभी बच्चे नहीं हैं। उनकी बच्चेदानी में गांठ है। कई जगह दिखाया परंतु कोई निदान नहीं हो पाया।

जवाब : अभी उम्र बहुत खास नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। पहले इसकी छह माह तक दवा चलेगी, इसके बाद इसका साइज देखा जाएगा कि घट-बढ़ रहा है कि नहीं। कम होगा तो सर्जिकल ट्रीटमेंट चलेगा, यदि कम नहीं होगा तभी सर्जिकल के जरिए निकालना पड़ेगा। सवाल : आजकल बच्चेदानी के मुंह का कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रहा है। क्या इसका कोई स्थाई समाधान है।

जवाब : इससे बचाव के लिए 09 से 14 वर्ष की बच्चियों में 'एचपीवी' वैक्सीन यानि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही इसके बाद 40 वर्ष उम्र की महिलाओं तक यह लगाया जाता है। इस टीकाकरण के बाद इस समस्या से बचा जा सकता है। सवाल : मेरी उम्र 35 वर्ष है। कई माह से माहवारी की समस्या उत्पन्न हो गई है, जबकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।

जवाब : तेजी से बदलती जीवन शैली इसके लिए उत्तरदायी है। एक बड़ी वजह खानपान है। ज्यादातर महिलाएं फास्टफूड का सेवन कर रही हैं। हार्मोनल डिस्बैलेंस के चलते वजन कम हो रहा है और इसकी वजह से अनियमित माहवारी की समस्या उत्पन्न हो रही है। सवाल : मेरी उम्र 28 वर्ष है, शादी हुए दो वर्ष बीते गए हैं परंतु अभी तक गर्भधारण नहीं हो पाया है। क्या करें।

जवाब : गर्भधारण की समस्या आम समस्या हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण हो गया है देर से शादियों का होना। आप महिला चिकित्सक से मिले और उपचार कराएं। सवाल : मेरी उम्र 32 वर्ष है। करीब छह माह से धात आता है। कई चिकित्सकों को दिखाई परंतु कोई सफलता नहीं मिली।

जवाब : धात यानि सफेद दाग कोई बड़ी समस्या नहीं है। अगर धात के साथ खून आता है तो दवाएं चलेंगी, ठीक हो जाएगा। इन्होंने पूछे सवाल--

अशोक श्रीवास्तव दोहरीघाट, मुहम्मद अजमल कोपागंज, साधना मझवारा, इंदु पटेल मधुबन, रचना सिंह बोझी, कमलावती सुल्तानीपुर, संगीता पांडेय अमिला, मीरा पांडेय भीटी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.