अगले बरस बप्पा जल्दी आना..
जागरण संवाददाता नौसेमरघाट (मऊ) राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में
जागरण संवाददाता, नौसेमरघाट (मऊ) : राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में विकास खंड़ कोपागंज अंतर्गत गांव नौसेमरघाट के मौजा डिहवनरी राजभर बस्ती में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ जुलूस निकला।
जमीन जहनियापुर, सोड़सर चकरा सहरोज का सिवान होते हुए गांव के डीह बाबा, कालीमाता, दुर्गा मंदिर होकर दो किलो मीटर का चक्रमण करते हुऐ बारहदुअरिया शिव मंदिर पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ का गणेश प्रतिमा संग पांच बार परिक्रमा किया। यह जुलूस बारहदुअरिया शिव मंदिर से सटकर बहनें वाली पावन सलिला तमसा तक पहुंची। यहां लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए तमसा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इसके पूर्व आचार्य भानु पांडेय व मुकेश पांडेय ने यजमान भक्तों संग मंत्रोच्चार उद्धघोष के साथ घी, तेल, आदि प्रसाद की आहुति यडमंडप में डाल कर किया। इस दौरान राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव सेवा व पूजा समिति के आयोजक राम प्रीत राजभर ने गणेश भगवान को 1001 मोदक लड्डू प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया। इस अवसर पर शशिकांत यादव गबबू, राम प्रवेश, शिवा राजभर, रोशन, सूरज, अखिलेश, कन्हैया केवट, रामनिवास, रामअपनी, श्याम सुंदर आदि उपस्थित थे।