वन और वन्य जीवों का संरक्षण आवश्यक
स्थानीय तहसील क्षेत्र के शहीद इंटर कालेज में शनिवार को विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग व वन विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से पक्षियों के साथ ही पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के शहीद इंटर कालेज में शनिवार को विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग व वन विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से पक्षियों के साथ ही पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन संरक्षक अमर बहादुर ने कहा कि वन है तो जीवन है। वन हमारे लिए उतना ही आवश्यक है जितना जीने के लिए सांस की आवश्यकता पड़ती है। पक्षियों के संरक्षण पर हम सबको ध्यान देना चाहिए ।
डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि वन के संरक्षण के साथ ही हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरूरत है। तभी हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि व वन विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से पक्षियों के संरक्षण, पेड़ पौधो के लाभ, प्रकृति के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को अनिल कुमार दीक्षित, प्रभुनाथ पांडेय, अश्वनी कुमार राय, राहुल दीक्षित, अभिषेक ¨सह, अमित गुप्त, प्रधानाचार्य योगेंद्र ¨सह ने संबोधित किया। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।