सांड़ों से किसान परेशान
जासं, कोपागंज (मऊ) : स्थानीय नगर पंचायत के आस-पास के सब्जी किसान खासे परेशान हैं। खेत की र
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 04:55 PM (IST)
जासं, कोपागंज (मऊ) : स्थानीय नगर पंचायत के आस-पास के सब्जी किसान खासे परेशान हैं। खेत की रखवाली में जरा सी चूक होते ही सांड़ों का कुनबा खेतों में प्रवेश कर पूरी फसल को तहस-नहस कर दे रहे हैं। किसान परिवार के लोग सांड़ों को भगाते-भगाते बेहाल हैं। क्षेत्र के शशीकांत, रामाश्रय यादव, मल्लू आदि किसानों ने बताया कि ¨भडी, करेला, कद्दू, बैगन, खीरा, तोरई आदि की फसल तैयार है। सांड़ों के हमले से किसानों का एक ही दिन में बड़ा नुकसान हो जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें