सुलह के बाद भी मनबढ़ों ने मारा-पीटा
पुलिस के सुलह के बाद भी मनबढ़ो ने मारा पीटा
जासं, बोझी (मऊ) : दोहरीघाट थाना अंतर्गत ऊसरी विश्वनाथपुर गांव में बुधवार की शाम को मुर्गे का मीट बनाने से एक व्यक्ति द्वारा मना कर दिया गया था। मुर्गा बनाने के लिए जबरदस्ती कर रहे लोग मना करने वाले युवक मारने लगे। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराया। बावजूद इसके आधा दर्जन की संख्या में मनबढ़ों ने रात में सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर चोट आई है।
गांव की राजभर बस्ती के पत्तर राजभर के लड़के सीता ने बताया कि वह अपने घर बैठा था। शाम को लगभग छह बजे रेयांव गांव निवासी असलम व अशरफ मुर्गा लेकर मेरे घर आए और पकाने के लिए कहने लगे, जबकि मेरे परिवार वालों मना कर दिया। परिवार के मना करने पर उन्हें बुरा लग गया। वे दबंगई दिखाने लगे। मामला पुलिस चौकी मादी-सिपाह पहुंचा। पुलिस ने सुलह-समझौता कराकर छोड़ दिया। इसका खामियाजा सीता राजभर (45 वर्ष) के दरवाजे पर देर रात लगभग 11 बजे आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पहचान में आए दो लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई और संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया।