भारत विकास परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता, मऊ : भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार की देर रात नगर स्थित एक प्ल
जागरण संवाददाता, मऊ : भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार की देर रात नगर स्थित एक प्लाजा में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न प्रकल्पों द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के भावी कार्यक्रमों एवं संकल्पों पर विस्तार से चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम करोति कल्याणम गीत के साथ हुआ। भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश मिश्र एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुदीप टंडन ने किया गया। सभागार में संस्था के कलाकारों, गायकों एवं वक्ताओं ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से समारोह को ऐसी भव्यता प्रदान की कि श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए। रवीश तिवारी ने कविता पाठ किया। साथ ही समस्त प्रकल्पों का पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन किया। प्रकाश जैन ने भारत को जानो प्रकल्प पर विस्तृत चर्चा की। रामनरेश पांडेय ने अज्ञात शव अंत्येष्टि प्रकल्प पर विस्तृत जानकारी दी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं प्रकल्प के अंतर्गत बेटियों को सम्मानित किया गया। डा. एसएन राय एवं नितेश ने शिव तांडव गाया। इस पर नृत्य रोहित ने किया। डॉ. अलका राय ने राग यमन पर फिल्मी गीतों का संकलन प्रस्तुत किया। मधु राय ने कविता और गजल प्रस्तुत किया। विशाल पांडेय लोक भजन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता डॉ. अलका राय ने की तथा संचालन अर्चना कपूर, नुपुर अग्रवाल, रवीश तिवारी, प्रकाश जैन, विशाल पांडेय ने किया। अंत में नुपूर अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. एसएन खत्री, डा. गंगा सागर ¨सह, डा. अश्विनी मिश्रा, डा. अशोक वर्मा, डा. कन्हैया लाल झा, डा. कमलेश राय, डा. रामनिवास राय, डा. चंद्र प्रकाश राय, राजीव जौहरी, उमाशंकर उमर, मुरली, जावेद शकील, दीपक ¨सह आदि उपस्थित थे।