पशु आरोग्य मेले में देशी गायों पर जोर
जासं, मऊ : पशुपालन विभाग द्वारा बुधवार को परदहां ब्लाक के सांसद आदर्श गांव डुमरांव में पं.
जासं, मऊ : पशुपालन विभाग द्वारा बुधवार को परदहां ब्लाक के सांसद आदर्श गांव डुमरांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को पशुपालन की नवीन जानकारियां बताई गई तो दवाओं का वितरण भी किया गया।
मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने अच्छी नस्ल की देशी गायों के पालने पर जोर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भगवान ¨सह द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। अंत में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी ¨सह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले में जिला उपाध्यक्ष विजय राजभर, राजीव जौहरी, सुधीर सोनकर, उदय प्रताप ¨सह, डा. रामसकल, डा. आरवी ¨सह, डा. अवनीश उपाध्याय, डा. सुनील ¨सह, डा. एके ¨सह आदि उपस्थित थे।