मऊ में मांग को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना हुए रोजगार सेवक
मऊ के रोजगार सेवक अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और लखनऊ में धरना-प्रदर्शन ...और पढ़ें

मांग को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना हुए रोजगार सेवक।
HighLights
रोजगार सेवक आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर।
मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग लंबित।
लंबित मानदेय भुगतान और अन्य लाभों की अपेक्षा।
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ)। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे रोजगार सेवकों ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ ही लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। जिला संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप रोजगार सेवकों ने निर्णय की सूचना देने के बाद लखनऊ प्रस्थान किया।
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने हड़ताल प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों के लिए 04 अक्टूबर 2021 को मानव संसाधन नीति लागू करने को शासनादेश घोषित किए जाने का आश्वासन दिया पर अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। मनरेगाकर्मियों को बेहतर मानीटरिंग के लिए उच्च गुणवत्ता का एंड्रायड मोबाइल व रिचार्ज व्यय की मांग लंबित है।
अभी तक एक वर्ष से अधिक अवधि का मानदेय लंबित है। संगठन की मांग है कि मानदेय भुगतान के लिए पृथक व्यवस्था की जाए ताकि नियमित भुगतान हो सके। मनरेगा कार्मिकों के दायित्व में अन्य शासकीय कार्य सम्मिलित कर इनको शासकीय कर्मचारी की श्रेणी दी जाए। बोनस, स्वास्थ्य बीमा व चिकित्सकीय लाभ के साथ ही प्रदेश हेल्थ कार्ड दिया जाए।
रोजगार सेवकों को सहायक सचिव या ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित किया जाए। जिला संरक्षक के नेतृत्व में अमित त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, अनिल सिंह, उपेंद्र भारद्वाज, अखिलेश चौहान, अमरनाथ, अरविंद कुमार,शिवनरायन यादव, मकीना देव, पुष्पा यादव, राघवेंद्र यादव, नागेंद्र चौहान, रामचंद्र, अशोक कुमार, प्रशांत सिंह एवं विजय कुमार आदि ने लखनऊ प्रस्थान किए।