विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में थी पूजा की तैयारी, पोखरे में डूब गया बुजुर्ग, मऊ में परिवार में छाया मातम

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:15 PM (IST)

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर गांव में पूजा के लिए बैरा फल तोड़ने गए 63 वर्षीय सुरेश राजभर की पोखरे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. घोसी में 63 वर्षीय सुरेश राजभर की डूबने से मौत।

  2. पूजा के लिए बैरा फल तोड़ने पोखरे में गए थे।

  3. ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, थानीदास (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर गांव में रविवार की सुबह पोखरा के गहरे पानी में डूबने से सुरेश राजभर की मौत हो गई। वह घर में होने वाली पूजा के लिए बैरा फल तोड़ने के लिए पोखरे के अंदर पानी में गए थे। घटना की जानकारी होते ही स्वजन और ग्रामीणों में मातम पसर गया।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव निवासी 63 वर्षीय सुरेश राजभर के घर में पूजा का आयोजन किया गया था। वह बैरा फल तोड़ने के पड़ोसी गांव स्थित पोखरे पर गए थे। पोखरे के अंदर फल तोड़ने के दौरान गहरे पानी में चले गए। बुजुर्ग को पोखरे में डूबता देख पास में बकरी चरा रही एक महिला शोर मचाने लगी।

शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण पोखरे के पास एकत्रित हो गए। कुछ ग्रामीणों ने पोखरे के अंदर घुसकर डूब रहे बुजुर्ग को बाहर निकाला। इसके बाद बडरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्वजन भी सीएचसी पर पहुंच गए और शव से लिपटकर रोने लगे।

यह भी पढ़ें- चलाएगा तलवार, अंगारे जैसी दहकेंगी आंखें... बेहद खास होगा इस बार उन्नाव का रावण