सड़क-नाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सड़क-नाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:02 PM (IST)
सड़क-नाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ) : कोपागंज गरथौली के मुसहर बस्ती में मंगलवार को सड़क-नाली की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि अगर समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। बस्ती में 50 परिवार रहता है। घर से मुख्य मार्ग तक जाने के लिए पगडंडियों के सहारे आवागमन करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में बसंत, राजेश, रामप्रसाद, भोला, गुड्डू, गणेश, सुरेंद्र, इंदल, नंदलाल, अमरजीत, बृजेश, अरुण, सरिता देवी, कलावती देवी, शारदा थीं। ग्राम प्रधान लालमुनी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समस्या से विकास खंड के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें