पोखरी में मिला अधेड़ का शव
चिरैयाकोट कस्बे के ताजपुर मुहल्ले में पोखरी में तैरता मिला एक अधेड़ का शव। कुर्ता-धोती, सदरी पहने मृतक के कंधे पर था एक झोला, उसमें थी एक खजड़ी व डा. भीमराव आंबेडकर व मायावती से संबंधित पुस्तकें।
जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : नगर के ता•ापुर मुहल्ले में मलोहिया पोखरी में 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार को पानी में तैरते हुए दिखा। इससे पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव सड़ गया था। पोखरी के पास ही एक लावारिस छाता भी गड़ा हुआ मिला। कंधे पर टंगे झोले से एक खजड़ी और डा. भीमराव आंबेडकर और पूर्व मुख्यमंत्री बसपा अध्यक्ष मायावती से संबंधित पुस्तकें थीं। इससे उसके बसपा मिशन के प्रचारक होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना रविवार की दिन में लगभग साढ़े दस बजे की है।
नगर के मुहम्मदाबाद मार्ग पर श्रेया पैथालॉजी के पीछे पोखरी में कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई धनंजय ¨सह मौके पर पहुंचे और तैराकों को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। लगता था लाश कई दिनों से पानी में पड़ी हुई थी। इससे वह काफी सड़-गल चुकी थी। उससे काफी दुर्गंध आ रही थी। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई। कुछ दूरी पर पोखरी के ही पास एक छाता भी खड़ा गाड़ा हुआ मिला। शव के शरीर पर धोती-कुर्ता व सदरी तथा पैर में जूता मोजा मिला। मृतक की मौत किन कारणों से हुई इसका पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की दशा देखकर लग रहा है कि उस अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु एक सप्ताह पहले हो चुकी है परंतु अब तक हमारे यहां इस प्रकार की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं है और न ही गुमशुदगी की कोई सूचना है। मामला हत्या का लग रहा है। एक अन्य बोरे को देख लोग थे आशंकित, मिला कूड़ा
उसी पोखरी में कुछ दूरी पर एक और बोरा तैरता हुआ दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने उसे निकालकर देखा तो उसमें कूड़ा भरा हुआ मिला। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।