विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में छठ के बाद रतनपुरा स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, रेलवे की बढ़ गई दुश्‍वारी

By Shailesh Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 06:26 PM (IST)

छठ पूजा के बाद रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे ट्रेनों में जगह नहीं मिली ...और पढ़ें

छठ के बाद रतनपुरा स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब रेलवे की बढ़ी मुश्किल।

छठ के बाद रतनपुरा स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब रेलवे की बढ़ी मुश्किल।

HighLights

  1. छठ पूजा के बाद रतनपुरा स्टेशन पर भारी भीड़।

  2. ट्रेनों में जगह न मिलने से यात्री परेशान।

  3. अतिरिक्त कोच, विशेष ट्रेनें चलाने की मांग।

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ से रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। स्टेशन से गुजरने वाली बलिया-शाहगंज पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कई यात्रियों को बिना यात्रा किए लौटना पड़ा।

बलिया-शाहगंज पैसेंजर के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन रुकने पर चढ़ने व उतरने वालों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पहले से भरी ट्रेन में नए यात्रियों के लिए जगह नहीं थी। कई लोग चढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें प्लेटफार्म पर ही रुकना पड़ा।

पैसेंजर में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से जाने की उम्मीद की, लेकिन उसमें भी भीड़ के कारण अधिकांश लोग सवार नहीं हो सके।

कई यात्रियों ने यात्रा स्थगित की और टिकट खिड़की पर कतार लगाकर टिकट लौटाए। स्थानीय यात्रियों ने बताया कि छठ, दीपावली व अन्य प्रमुख पर्वों के बाद रोजगार, शिक्षा व जरूरी कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग शहरों की ओर जाते हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त कोच लगाने व जरूरत के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।