परिषदीय के बच्चों ने यादगार बना दिया वाíषकोत्सव
जासं, पिपरीडीह (मऊ) : परदहां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भार में सोमवार को प्रथम वाíषकोत्सव
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 05:31 PM (IST)
जासं, पिपरीडीह (मऊ) : परदहां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भार में सोमवार को प्रथम वाíषकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अपनी रंगारंग उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से बच्चों ने इसे यादगार बना दिया। प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओंको पुरस्कृत भी किया। कहा कि इस युग में प्रत्येक व्यक्ति की पहचान उसकी शिक्षा से की जाती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील किया कि जब आप शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे तभी तो देश उन्नति करेगा। ग्रामीणांचल में शिक्षा की ज्योति जलाना पुनीत कार्य है। बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन पशुवत होता है। इस मौके पर संगीता शर्मा, संध्या गुप्ता, इंद्रकला श्रीवास्तव, उषा यादव, रामबिलास, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें