नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बंद करने एवं देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के खिलाफ कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध खूब नारेबाजी किया और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जागरण संवाददाता, मऊ : केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बंद करने एवं देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के खिलाफ कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध खूब नारेबाजी किया और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ¨सह ने कहा कि 8 नवंबर 2016 को देश के प्रधानमंत्री द्वारा अचानक 500 व 1000 के नोटों के चलन से बाहर करने की घोषणा से आम जनता, व्यापारी, किसान, मजदूर विशेषकर महिलाएं बहुत परेशान हुईं। नोट बंदी का असर आज तक देश में व्याप्त है। देश का विकास ठप हो गया है। प्रधानमंत्री के इस मूर्खतापूर्ण निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ। प्रधानमंत्री को देश वासियों से तुगलकी फरमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस शासनकाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय द्वारा स्थापित दूरदर्शन डीडी न्यूज ट्रांसमीटर बंद करने से कांग्रेस जनों में भारी आक्रोश है। पीसीसी सदस्य राजकुमार ने कहा कि नोटबंदी से सैकड़ों बेगुनाह नागरिकों की मौत हुई और लाखों नौजवान बेरोजगार हुए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासी, वीरेंद्र तिवारी, प्रहलाद राय, विजयभान तिवारी, रमाशंकर चौहान, मुस्तकीम, धनंजय ¨सह, सुहैल नोमानी, अबू बकर अंसारी, मीडिया प्रभारी सुशील चौधरी, ओम नरायन शर्मा आदि उपस्थित थे।