Move to Jagran APP

भारत बचाओ महारैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर कांग्रेस देश और प्रदेश में अपने पांव जमाने की कोशिशों में जोर-शोर से लग गई है। देश में आर्थिक मंदी किसानों बुनकरों की समस्याओं बढ़ती बेरोजगारी मंहगाई शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा सड़क पानी बिजली जैसी अनेक जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने का मन बना लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:12 AM (IST)
भारत बचाओ महारैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
भारत बचाओ महारैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मऊ : केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर कांग्रेस देश और प्रदेश में अपने पांव जमाने की कोशिशों में जोर-शोर से लग गई है। देश में आर्थिक मंदी, किसानों, बुनकरों की समस्याओं, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क पानी बिजली जैसी अनेक जन समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने का मन बना लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा सरकार के विरोध में आगामी 30 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में 'भारत बचाओ महारैली' करेगी। सोमवार को नगर के हिदी भवन में कांग्रेसजनों की बैठक में इस महारैली की सफलता की योजना बनाई गई।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि दिल्ली में 30 नवंबर को होने वाली 'भारत बचाओ महारैली' को सफल बनाने के लिए 21 नवंबर से 27 नवंबर तक अभियान चलेगा। जिले के प्रत्येक ब्लाकों के बाजारों, चट्टी चौराहों पर भाजपा सरकार के विरोध में नुक्कड़ सभा होगी और पर्चा वितरण किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते परेशान होकर कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। बैठक में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक जिले के प्रत्येक ब्लाकों में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ब्लाक वार कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी दी गई व ब्लाक वार प्रभारी बनाए गए। बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश बहादुर सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय, अवनीश सिंह, राष्ट्रकुंवर सिंह, मुस्ताक अली, अनिल जायसवाल, खालिद अंसारी, रामजंगल यादव, मन्नान खां, विजयभान तिवारी, तैय्यब खान, धर्मेंद्र सिंह, रफी अतहर, अबुल फैजल, अकरम प्रीमियर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.