दीवानी कचहरी दो दिन रहेगी बंद
दीवानी कचहरी दो दिन रहेगी बंद जागरण संवाददाता मऊ दीवानी कचहरी में सिविल जज न्यायालय का
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 07:40 PM (IST)
दीवानी कचहरी दो दिन रहेगी बंद
जागरण संवाददाता मऊ : दीवानी कचहरी में सिविल जज न्यायालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की इस सूचना के उपरान्त प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने मंगलवार व बुधवार को हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार दीवानी कचहरी के सभी न्यायालय व कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी सिविल कोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें