निकली भगवान राम की बरात, सभी आह्लादित
रामलीला कमेटी युसुफाबाद द्वारा आयोजित रामलीला रंगमंच पर रामबरात, रामविवाह, कैकई, मंथरा संवाद का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से श्रद्धालुओं व भक्त जनों की भारी भीड़ के साथ डॉ. जगदीश ¨सह की क्लिनिक से आरंभ हुई।
जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : रामलीला कमेटी युसुफाबाद द्वारा आयोजित रामलीला रंगमंच पर रामबरात, रामविवाह, कैकई, मंथरा संवाद का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से श्रद्धालुओं व भक्त जनों की भारी भीड़ के साथ डॉ. जगदीश ¨सह की क्लिनिक से आरंभ हुई। इसके बाद मुहम्मदाबाद रोड, गाजीपुर रोड़, खरिहानी रोड होते हुए रामलीला रंग मंच पहुंची। बारात में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। बरात में भक्त बरातियों द्वारा लगाए जा रहे 'जय श्री राम' के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बरात के श्रीरामलीला रंगमंच पर पहुंचने पर बरात का स्वागत मांगलिक गीतों से हुआ। वहीं चारों ओर से फूलों की वर्षा भक्तों ने की। आतिशबाजी हुई व पटाखे छूटे। रंगमंच पर राम व सीता का विवाह संपन्न हुआ।
इसके पूर्व जनकपुर में फुलवारी दर्शन, मीना बाजार, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद आदि प्रसंगों का भावपूर्ण व उत्कृष्ट मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय की सबने सराहना की। श्रीराम बरात में रामलीला समिति के अध्यक्ष रामजी पांडेय, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, अब्दुल सत्तार कुरैशी, राजकुमार दुबे, सिद्धनाथ मद्धेशिया, संजय चौरसिया, मदन पांडेय, राजीव जायसवाल, डा. जगदीश ¨सह, नंदलाल यादव, प्रकाश मद्धेशिया, महेंद्र पांडेय, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, अधिशाषी अधिकारी मनोज यादव, थानाध्यक्ष सौरभ कुमार राय साथ-साथ चल रहे थे।