मऊ में बसपा प्रत्याशी ने आर्थिक मदद के साथ गृहस्थी का सामान कराया उपलब्ध
मधुबन के अहिरौली गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सतीश कुमार का घर जल गया और वे झुलस ...और पढ़ें

मऊ में आग से झुलसे पीड़ित को बसपा प्रत्याशी ने दी सहायता, प्रशासन से की मदद की मांग।
HighLights
अहिरौली गांव में शॉर्ट सर्किट से घर जला, सतीश झुलसे।
बसपा प्रत्याशी भरत सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद दी।
मुख्यमंत्री राहत कोष और आवास योजना से सहायता की मांग।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)।अहिरौली गांव में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से सतीश कुमार की गृहस्थी जलकर पूरी तरह से राख हो गई। वह आगलगी में गंभीर रूप से झुलस गए। इसकी जानकारी होते ही बसपा प्रत्याशी भरत सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता की।
साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने तथा झुलसे सतीश कुमार के इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को गृहस्थी का सामान और आर्थिक मदद के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल, अजय यादव उपस्थित रहे।