Move to Jagran APP

चुनाव में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण

मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM (IST)
चुनाव में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही साथ पार्टी की मजबूती को लेकर बल दिया गया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के सहकारी उपभोक्ता फोरम के वाइस चेयरमैन अरिजीत सिंह ने कहा कि पहली बार दमखम के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का चुनाव पार्टी कार्यकर्ता ही लड़ेगा। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के मुख्य अंग होते हैं। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी एवं संचालन रामसरन चौहान ने किया। इस अवसर पर पप्पू सिंह, सुनील सिंह प्रधान, जिला पंचायत सदस्य करहां आशीष चौधरी, मुन्ना सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह आदि थे। विधानसभा वार नया संगठन बनाए व्यापारी : डा. राम गोपाल

जागरण संवाददाता, मऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल अपने सांगठनिक ढांचे में व्यापक परिवर्तन करते हुए विधानसभा वार कइयों को गठित करेगा। यह घोषणा रविवार को जूम वेब के माध्यम से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने राजधानी लखनऊ में स्थित संगठन के मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कही। बंसल ने कहा कि व्यापार मंडल की इकाइयां क्षेत्रवार और बाजार के हिसाब से गठित होती रही हैं, परंतु व्यापकता लाने के लिए और परिवर्तन करने के लिए विधानसभा वार इकाइयों को चिह्नित करके अलग-अलग विधानसभा की कमेटियां गठित की जाएंगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को राजनीतिक सहभागिता निभाने का वक्त आ गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मंत्री रिपन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, युवा के महामंत्री रितेश गुप्ता, महामंत्री नीरज गुप्ता आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.