Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार को जिले में आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 08:58 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 06:36 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार को जिले में आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधायक ने कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की योजना बनाई।

loksabha election banner

श्री सोनकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री सिंह का यह प्रथम आगमन है। वे न केवल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बल्कि उनकी समस्याओं से भी रू-ब-रू होंगे। उनका स्वागत भव्य व सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए कि एक उदाहरण बन जाए। श्री सिंह कार्यकर्ताओं के बेहद ही करीब रहने वाले अध्यक्ष हैं। संगठन का काफी पुराना अनुभव है। हम सभी को उनसे मार्गदर्शन लेते हुए आगे बढ़ना है। योग्य संगठन से ही योग्य सरकार की नींव पड़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जनपद मुख्यालाय पर समय से पहुंचें। सबसे पहले मऊ रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जनपद में तय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध शिकायत की जाएगी। निष्पक्ष भाव से पीड़ितों को न्याय दिलाना एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह प्रधान, रितुराज सोनकर, भागराज सोनकर, सूरज सिंह, सुदर्शन सोनकर, मुकेश सोनकर आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.