Move to Jagran APP

भाजपा के 15 मंडल अध्यक्ष घोषित

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की ओर से संगठन के मंडल अध्यक्ष के पदों पर पहली बार लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव कराते हुए 19 मंडल अध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:52 PM (IST)
भाजपा के 15 मंडल अध्यक्ष घोषित
भाजपा के 15 मंडल अध्यक्ष घोषित

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की ओर से संगठन के मंडल अध्यक्ष के पदों पर पहली बार लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव कराते हुए 19 मंडल अध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। महीनों की लंबी कवायद के बाद जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं, उसमें लगभग हर जाति को प्रतिनिधित्व का मौका मिलता नजर आया है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जिले के निर्वाचन अधिकारी शिवनाथ यादव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए संगठन के भीतर महीनों लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यों के मतों के आधार पर चुनाव कराया गया। इसके बाद चारों विधान सभाओं के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसमें मधुबन विधान सभा के चार मंडलों में से मधुबन से डा. रवींद्रनाथ सिंह, दोहरीघाट से सिद्धिचंद साहनी, दरगाह से प्रशांत गुप्ता तथा फतेहपुर मंडाव से राधेश्याम सिंह को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं, घोसी विधान सभा के पांच मंडलों में से घोसी से लालचंद चौहान, कोपागंज से अविनाश वर्मा, कोइरियापार से मुक्तेश्वरनाथ श्रीवास्तव, अदरी से उदयप्रताप सिंह तथा अमिला से सत्यव्रत राज शास्त्री को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। मुहम्मदाबाद गोहना के दो मंडलों में से मुहम्मदाबाद गोहना से छोटू प्रसाद तथा खुरहट से दिनेश सिंह को अध्यक्ष घोषित किया गया है। सदर विधानसभा के तीन मंडलों में से हलधरपुर से प्रभाशंकर राय, रतनपुरा से परशुराम सिंह तथा मऊ नगर पश्चिमी से विनोद कुमार गुप्ता को मंडल अध्यक्ष चुना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.