मंडल इकाई गठित करेगा भाजपा पिछड़ा मोर्चा
पिछड़ा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में अध्यक्ष तथा 15 लोगों की समिति बनाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर दो सदस्य बनाए जाएंगे।
जासं, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोधी थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में अध्यक्ष तथा 15 लोगों की समिति बनाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर दो सदस्य बनाए जाएंगे। अपने संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी को और मजबूती प्रदान की जाएगी। इसी संरचना से 2019 में नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में चलाई गई सभी योजनाओं को धरातल पर एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम पिछड़ा मोर्चा करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय तथा संचालन रामप्रवेश राजभर ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र मल्ल, राधेश्याम मौर्य, आशुतोष पाल, राजेश भारद्वाज, दुर्गेश साहू, प्रेमचंद पटेल, मितरंजन राजभर, त्रिभुवन ठाकुर, आनंद सुमन, राजेश गोस्वामी इत्यादि उपस्थित थे।