दो पहिया वाहन खरीदने का सर्वोत्तम समय
एक अप्रैल 2020 से भारत में केवल बीएस-6 वाहनों की बिक्री हो रही है। बीएस-6 दोपहिया वर्तमान में बीएस-4 वाहनों से लगभग 10 फीसदी या नौ से 11 हजार रुपये महंगे होंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 06:35 PM (IST)
जासं, मऊ : आगामी वर्ष में 01 अप्रैल 2020 से भारत में केवल बीएस-6 वाहनों की ही बिक्री होगी। बीएस-6 दोपहिया वर्तमान में बीएस-4 वाहनों से लगभग 10 फीसदी या नौ से 11 हजार रुपये महंगे होंगे। बीएस-6 वाहन केवल बीएस-6 ईंधन पर ही चलेंगे परंतु बीएस-4 वाहन बीएस-6 ईंधन पर भी चल सकेंगे। वाहन खरीदारों के लिए बीएस-6 वाहन पर रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, एवं बीमा की दरें भी बढ़ी हुई होंगी। वर्तमान में खरीदे गए बीएस-4 वाहन 15 वर्षों तक निर्बाध रूप से चलाए जा सकेंगे। अत: खरीदारों के लिए दोपहिया वाहन खरीदने का और बचत करने का यह सबसे अच्छा समय है। यह जानकारी राजपूत हीरो के डीलर संजय कुमार सिंह ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें