विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में फोन कर घर बुलाने के बाद लाठी-डंडे से की पिटाई, केस दर्ज

By Arun Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 05:31 PM (IST)

मऊ में शादी समारोह से लौटते समय फोन कर घर बुलाकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बाद में विवाद पूछने पर मामा को भी पीटा गया, जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मऊ में फोन कर घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा आठ के खिलाफ केस दर्ज।

मऊ में फोन कर घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा आठ के खिलाफ केस दर्ज।

HighLights

  1. शादी से लौटते समय फोन कर घर बुलाया गया।

  2. लाठी-डंडों से मारपीट कर तीन को घायल किया।

  3. पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ)। शादी समारोह से लौटने के दौरान फोन कर घर बुलाने के बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। कोपागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव निवासी शुभम कुमार 19 नवंबर की रात को सुभाष चंद्र व चंद्रकेश के साथ राजेंद्र की बेटी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिवंश ने फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही हरिओम व हर्ष गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। इसी बीच भीमप्रकाश व सरिता देवी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और तीनों की पिटाई कर दी।

घटना के दो दिन बाद 21 नवंबर को मामा संदीप ने भीमप्रकाश से विवाद का कारण पूछा। इस पर ओमप्रकाश ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अन्य लोगों को बुला लिया और मामा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर हरिवंश, हरिओम, हर्ष, ओमप्रकाश समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।