सऊदी से शव आते ही गांव में मचा कोहराम
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदीकला गांव में शनिवार दिन में सउदी से 55 वर्षीय नरायन राम का शव आते ही कोहराम मच गया। बंदीकला गांव निवासी 55 वर्षीय नरायन राम दो वर्ष पूर्व दुबारा सऊदी अरब कमाने गए थे।
जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदीकला गांव में शनिवार दिन में सउदी से एक व्यक्ति का शव आते ही कोहराम मच गया। बंदीकला गांव निवासी 55 वर्षीय नरायन राम दो वर्ष पूर्व दुबारा सऊदी अरब कमाने गए थे। बीते 29 जून को उनकी तबियत वहां ज्यादा खराब हो गई। वहां के लोगों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसी दिन उनकी मौत हो गई। उसी दिन उनके घर उनकी मौत की सूचना भी परिजनों को मिल गई। सूचना पाते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। तभी से घर में मातम छाया हुआ था। इधर जैसे ही शनिवार को उनका शव सऊदी अरब से उनके घर पहुंचा कि परिजनों का एक बार फिर चीखना-चिल्लाना प्रारंभ हो गया। साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र, मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।