Move to Jagran APP

युद्ध में रक्तपात देख विचलित हो गए अशोक सम्राट

सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस समारोह रविवार की शाम चार बजे बैरमपुर गांव में प्रबंधक मुरलीधर मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
युद्ध में रक्तपात देख विचलित हो गए अशोक सम्राट
युद्ध में रक्तपात देख विचलित हो गए अशोक सम्राट

जागरण संवाददाता, सूरजपुर (मऊ) : सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस समारोह रविवार की शाम चार बजे बैरमपुर गांव में प्रबंधक मुरलीधर मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान मुरलीधर मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिग युद्ध में हुए रक्तपात को जब देखा तो उनका मन अशांत हो गया। उन्होंने अपने मन को शांत रखने के लिए बौद्ध धम्म की दीक्षा ली। यह निश्चय किया कि अब मैं कोई भी युद्ध नहीं करूंगा और अहिसा के मार्ग पर चलूंगा।

loksabha election banner

कार्यक्रम में छेदी मौर्य, ऋषिदेव मौर्य, राधेश्याम मौर्य ने महात्मा बुद्ध, चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, पंचशील जलाकर, बुद्ध वंदना, त्रिशरणम एवं बुद्ध के उपदेशों और अशोक महान के समाज के प्रति दायित्वों एवं अशोक धम्म विजय दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में सोमनाथ मौर्य, धर्मदेव मौर्य, भरत मौर्य, सत्यानंद मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, पूजन मौर्य, रामनाथ मौर्य, हरिनाथ मौर्य, पंकज, सोनू, राजू मौर्य, मनोहर मौर्य, अभिषेक, रत्नेश, राजनाथ मौर्य, बसंत कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.