कल्पनाथ जयंती पर अखंड मानस पाठ कल से
जनपद के जनक पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की 7
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 06:07 PM (IST)
जासं, मऊ : जनपद के जनक पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की 78वीं जयंती आगामी 04 जनवरी को पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। उनकी जयंती के अवसर पर 03 जनवरी से सेमरी जमालपुर उनके पैतृक आवास पर अखंड रामचरित मानस का पाठ आरंभ होगा। इसकी पूर्णाहुति 04 जनवरी को दोपहर में होगी। इसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है। यह जानकारी भाजपा नेत्री डा. सीता राय ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें