विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में शिक्षक की नियुक्ति पर कार्रवाई, डीपीएड डिग्री के आधार पर अनुमोदन निरस्त

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 05:24 PM (IST)

मऊ में कोपागंज जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक योगेश चंद्र राय की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। उनकी 1999 की डीपीएड डिग्री को अनियमित पाया गया क्योंकि संबंधित कॉलेज को उस वर्ष एनसीटीई की मान्यता नहीं थी।

मऊ में शिक्षक की नियुक्ति रद्द, डीपीएड डिग्री पर गिरी गाज।

मऊ में शिक्षक की नियुक्ति रद्द, डीपीएड डिग्री पर गिरी गाज।

HighLights

  1. सहायक अध्यापक योगेश चंद्र राय की नियुक्ति रद्द हुई।

  2. उनकी 1999 की डीपीएड डिग्री अनियमित पाई गई।

  3. कॉलेज को उस वर्ष एनसीटीई मान्यता नहीं थी।

जागरण संवाददाता, मऊ। कोपागंज स्थित जूनियर हाईस्कूल में लगभग 24 वर्षों से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत योगेश चंद्र राय की नियुक्ति पर आखिरकार कार्रवाई की गाज गिर गई। उनकी डीपीएड डिग्री को अनियमित मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति संबंधी अनुमोदन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

एनसीटीइ से संबंधित महाविद्यालय को वर्ष 1999 में डीपीएड की डिग्री प्रदान करने की मान्यता नहीं होने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभागीय आदेश से शिक्षा महकमे में खलबली मच गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार कोपागंज स्थित अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में योगेश चंद्र राय की सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति का अनुमोदन तत्कालीन बीएसए ने छह जुलाई 2002 को जारी किया था। यह अनुमोदन इस शर्त के साथ दिया गया था कि प्रस्तुत अभिलेखों में तथ्य छिपाने या कूटरचना की पुष्टि होने पर आदेश निरस्त कर दिया जाएगा।

योगेश चंद्र राय ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि उन्होंने वर्ष 1999 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध नरहेजी महाविद्यालय रसड़ा बलिया से नियमित छात्र के रूप में डीपीएड किया था। उनका दावा था कि विश्वविद्यालय व विभागीय स्तर पर पूर्व में कई बार उनके प्रमाणप त्रों का सत्यापन हो चुका है और जांच में उन्हें सही पाया गया है।

वर्ष 2025 में मंडलीय स्तर की जांच में भी प्रकरण निस्तारित किए जाने का हवाला दिया। हालांकि शिकायतकर्ता तनमय राय व अन्य की शिकायत पर हुई ताजा जांच में बीएसए कार्यालय ने पाया कि संबंधित महाविद्यालय को वर्ष 1999 में डीपीएड डिग्री के लिए एनसीटीइ की मान्यता प्राप्त नहीं थी।

ऐसे में इस डिग्री के आधार पर प्राप्त नियुक्ति को वैध नहीं माना जा सकता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने आदेश जारी कर छह जुलाई 2002 के अनुमोदन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। इसके साथ ही शिक्षक के चयन व नियुक्ति के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।