विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में पागल कुत्ते ने मासूम सहित चार लोगों को काटा, आतंक से सहमे लोग

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 04:32 PM (IST)

मऊ के वलीदपुर में एक पागल कुत्ते ने एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर ...और पढ़ें

मऊ में पागल कुत्ते का आतंक मासूम सहित चार घायल।

मऊ में पागल कुत्ते का आतंक मासूम सहित चार घायल।

HighLights

  1. पागल कुत्ते ने वलीदपुर में चार लोगों को काटा।

  2. घायलों में एक छह वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल।

  3. स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर में शनिवार को पागल कुत्ते ने मासूम समेत चार लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोग भयभीत है।

कुत्ते के हमले से घायलों में कस्बा निवासी छह वर्षीय मोहम्मद अक्सम, 45 वर्षीय मुन्ना, 50 वर्षीय शेषनाथ गौड और 50 वर्षीय रामप्री शामिल है। बताया जाता है कि शनिवार को अचानक पागल कुत्ता लोगों को काटना शुरू कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है।जावेद अख्तर, मुहम्मद नईम, भाई जान, राजकुमार और रामनयन समेत लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है।

सड़कों और गलियों में घूमने वाले कुत्तों से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से आवारा व पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।