बूथ एवं सेक्टर मजबूत करेगी बसपा
घोसी (मऊ) : बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर डा. मदन राम का मानना है कि सूबे में सत्ता हासिल
घोसी (मऊ) : बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर डा. मदन राम का मानना है कि सूबे में सत्ता हासिल करने के लिए बूथ एवं सेक्टर को मजबूत करना होगा। अभी से बसपा जन इस कार्य में जुट जाएं।
वह नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि एवं जोन कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम ने कहा कि मतदाता सूची पर भी ध्यान रखा जाए। हरेक बालिग का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित करें। इस हेतु हर उपाय अपनाएं। नगर पंचायत चेयरमैन एवं प्रत्याशी वसीम एकबाल चुन्नू ने कहा कि गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार एवं अपराधियों की सरकार को उखाड़ने का माद्दा बस बसपा के पास है। इस प्रदेश को साफ सुथरा व स्वस्थ् ा मानसिकता की सरकार के लिए बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना ही प्रथम और अंतिम विकल्प है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय, फैज आलम, विनोद ¨सह फागू एवं शैलेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। राजकुमार विश्वकर्मा, शिवजनम, राजेश, जयप्रकाश, उदयभान, सुरेंद्र राजभर, देवेंद्र, अवधेश बागी, शाहिद फारुखी एवं रिजवान आदि उपस्थित थे।