सेना भर्ती को युवा आज से दिखाएंगे दम
सेना और पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हाथरस जिले से आएंगे अभ्यर्थी
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मथुरा: सेना में भर्ती होने के लिए गुरुवार से युवा सेना के ईगल गार्डन पर अपना दम दिखाएंगे। पहले दिन हाथरस जिले के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती को लेकर सेना और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बुधवार शाम को सुरक्षा का घेरा कस दिया।
सेना की विभिन्न ट्रेडों के लिए 15 से 25 नवंबर तक भर्ती होगी। पहले दिन हाथरस, सादाबाद, सासनी और सिकंदराऊ के अभ्यर्थी ही भर्ती में भाग ले पाएंगे। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पहले अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। दौड़ में पास होने वाले अभ्यर्थियों ही अन्य शारीरिक फिजिकल में भाग ले पाएंगे। जो दौड़ के बाद ही होंगे। मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच भी इसी दिन पूरी हो जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें