मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, मथुरा में गायों को खिलाया गुड़-चारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी पर मथुरा के परखम गांव स्थित 'गो ग्राम' में गायों की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने ...और पढ़ें
-1794907404045_m.webp)
फरह में मंगलवार को गायों को भोजन कराते सीएम योगी आदित्यनाथ।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी पर फरह ब्लाक के परखम गांव स्थित 'गो ग्राम' पहुंचकर गायों की विशेष पूजा-अर्चना की। अपनी निर्धारित बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने यहां गायों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ तथा हरा चारा खिलाया।
इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है।
गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया। वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का अवलोकन किया।