Move to Jagran APP

दो वर्ष में उखड़ा यमुना का पुल, मरम्मत शुरू

जासं मथुरा यमुना पर बने पुल को अभी शुरू हुए ठीक से दो वर्ष का समय भी पूरा नहीं हो पाया है उससे पहले ही पुल की सड़क उखड़नी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने शिकायत दर्ज कराई तब जाकर सेतु निगम ने पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 12:36 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:08 AM (IST)
दो वर्ष में उखड़ा यमुना  का पुल, मरम्मत शुरू
दो वर्ष में उखड़ा यमुना का पुल, मरम्मत शुरू

जासं, मथुरा : यमुना पर बने पुल को अभी शुरू हुए ठीक से दो वर्ष का समय भी पूरा नहीं हो पाया है, उससे पहले ही पुल की सड़क उखड़नी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर सेतु निगम ने पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

दरअसल, कृष्णापुरी से राया मार्ग पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने यमुना के पुल का निर्माण किया था। करीब दो वर्ष का समय पूरा भी नहीं हुआ था कि पुल पर बनी डामर उखड़ने लगी। जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। इसके बाद पुल में बारिश का पानी पहुंचने लगा। लोहे की सरिया उखड़ कर सड़क पर आ गई, जिससे दो व चौपहिया वाहन चालक उलझकर चोटिल होने लगे। इसको लेकर राहगीरों ने जिला प्रशासन से लेकर लखनऊ तक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सेतु निगम के कर्मचारियों ने लोहे की सरिया हटाकर पुल पर हुए गड्ढे तो भर दिए, लेकिन इससे बारिश होने पर पुल के नीचे पानी जाने का सिलसिला जारी रहा। अब इसको लेकर सेतु निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। आधे यमुना पुल की बैरिकेडिग कर दी गई है। आधे पुल से होकर ही वाहनों का आने जाने का सिलसिला चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.