Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस परेशान-घरवाले भी हैरान; पहले ससुराल अब मायके से गायब हुई महिला, शादी को हुए दस साल, दो बच्चे भी

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:32 PM (IST)

    Mathura Latest News In Hindi Today पहले जेवर से आए पुलिस कर्मी महिला को मायके वालों के सिपुर्द कर चले गए। पांच दिन से मां के साथ रह रही महिला सोमवार सुबह मायके से गायब हो गई है। तलाश के बाद भी कोई पता न चलने पर महिला की मां ने सुरीर थाने में उसके गायब होने का प्रार्थना पत्र दिया है।

    Hero Image
    Mathura News: पहले ससुराल अब मायके से गायब हुई महिला

    संवाद सूत्र, सुरीर। बारह दिन पहले गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में ससुराल से गायब महिला के वापस आने के बाद अब सुरीर क्षेत्र में मायके से गायब होने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। गायब महिला की मां ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर उसका पता लगाने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरीर थाना क्षेत्र के गांव भालई की एक महिला की ससुराल थाना जेवर के गांव रामनेर में है। उसकी शादी करीब एक दशक पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। 29 फरवरी को महिला अपनी ससुराल से गायब हो गई थी।

    काफी तलाश के बाद नहीं लगा था सुराग

    काफी तलाश के बाद भी कोई पता न चलने पर उसके ससुरालियों ने थाना जेवर में उसके गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। गायब महिला छह मार्च को अचानक अपने मायके गांव भालई पहुंच गई थी। गायब होने के बारे में जेवर पुलिस ने आकर पूछताछ की तो, महिला ने अज्ञात कार सवार द्वारा अचेत कर अगवा कर ले जाने के बाद कहीं छोड़ जाने की कहानी बताई। पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ।

    ये भी पढ़ेंः Free Bijli: 14 जिलों के पांच लाख किसानों के काम की खबर, नलकूप के लिए सरकार दे रही है फ्री बिजली कनेक्शन, करना होगा ये काम

    सर्विलांस की मदद ले रही पुलिस

    खायरा चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि गायब महिला के अपने ससुराल में किसी युवक से प्रेम सबंध है। संभावन है कि वह अपने प्रेमी युवक के साथ गायब हुई है। सर्विलांस की मदद से गायब महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।